अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और यहां अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मराठी भाषा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे मराठी भाषा नहीं जानते हैं। हालांकि, बिग बी ने अपने पोस्ट में बीते दिनों चले मराठी भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बिग बी से किया गया यह सवाल
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'किसी ने मुझसे कहा कि तुम्हें मराठी नहीं आती और तुम इतने साल मुंबई में रहते हो। यह तो सच है पर इसे सीखने की कोशिश करो, सीखना भी एक सलाम है'।
ट्वीट करते वक्त फिर हुई बिग बी से गलती
इसके अलावा शहंशाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जो सिखाता है वह भी सीख रहा है'। इस पर यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'यह एकदम सच है'। अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में वर्तनी की एक गलती कर दी है। उन्होंने वह को 'वि' लिख दिया। तमाम यूजर्स इस गलती की तरफ भी बिग बी का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं।
पिछले पोस्ट में हुई थी यह गलती
बता दें कि इससे पहले गणपति विसर्जन के दिन किए गए पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने वर्तनी की एक गलती भूलवश कर दी थी। इस पर लोगों ने उन्हें टोका तो उन्होंने इसमें सुधार किया। उन्होंने बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया। लाल बाग च राजा'। इसके बाद एक अन्य दूसरे पोस्ट में बिग बी ने लिखा, 'हमारे एक शुभचिंतक ने कहा कि हमने कल के ट्वीट में गलत शब्द लिख दिया है तो उसे सही कर रहा हूं। मैंने लिखा था 'लालबाग 'च' राजा'। उन्होंने कहा यह होना चाहिए 'चा' सो सही कर रहा हूं। लालबाग चा राजा'।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
