• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 22, 2025

    लॉस एंजिलिस में देसी दिवाली: प्रियंका-निक ने बेटी मालती के साथ मनाया त्योहार

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बार विदेश में रहते हुए भी दिवाली का त्योहार पूरी भारतीय परंपरा के साथ मनाया। प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ घर पर लक्ष्मी पूजन किया और पूरे घर को दीयों व फूलों से सजाया।

    सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट आउटफिट में पूजा करती नजर आ रही हैं। पूजा के दौरान उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। लक्ष्मी पूजन के बाद प्रियंका ने रेड शरारा ड्रेस में दोस्तों और परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की।

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— “थोड़ा सा ये और बहुत कुछ वो। यह दिवाली दिल और प्यार से भरी रही। इस त्यौहार को उन लोगों के साथ मनाना जिन्होंने इसकी खूबसूरती को अभी तक नहीं देखा, इस साल का सबसे खास पल रहा, खासकर मालती के दोस्तों के लिए।”

    पोस्ट में प्रियंका ने दिवाली पार्टी की झलकियां भी साझा की हैं, जिनमें वे निक, मालती और अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। विदेश में रहते हुए भी प्रियंका ने भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए त्योहार को देसी अंदाज में मनाया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories