अहमदाबाद में इस साल 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। रेड कार्पेट से लेकर अवॉर्ड नाइट तक, हर जगह ग्लैमर और सितारों की चमक देखने को मिली। इस बार अवॉर्ड्स की लिस्ट में ‘लापता लेडीज’, ‘किल’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों का बोलबाला रहा।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नए चेहरों और अनुभवी कलाकारों दोनों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य ललवानी और नितांशी गोयल को बेस्ट डेब्यू एक्टर्स के खिताब से नवाजा गया, वहीं रवि किशन और छाया कदम ने सपोर्टिंग रोल श्रेणी में जीत दर्ज की।
प्रमुख विजेताओं की पूरी लिस्ट:
- बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष): लक्ष्य ललवानी – किल
- बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला): नितांशी गोयल – लापता लेडीज
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (पुरुष): रवि किशन – लापता लेडीज
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (महिला): छाया कदम – लापता लेडीज
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): अरिजीत सिंह – ‘सजनी’ (लापता लेडीज)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): मधुबंती बागची – ‘आज की रात’ (स्त्री 2)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) और आदित्य सुहास जम्भाले (आर्टिकल 370)
- बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम संपत – लापता लेडीज
- बेस्ट डायलॉग/स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई – लापता लेडीज
- बेस्ट लिरिक्स: प्रशांत पांडेय – ‘सजनी’ (लापता लेडीज)
- बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर – किल
- बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनाल ठाकुर – आर्टिकल 370
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (VFX): रेड फाइन – मुंज्या
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: रफी महमूद – किल
- सिने आइकन अवॉर्ड: शोले (रमेश सिप्पी ने किया रिसीव)
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: श्याम बेनेगल और जीनत अमान
- सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन – आई वॉन्ट टू टॉक
- संगीत में उभरती प्रतिभा (आर.डी. बर्मन अवॉर्ड): अंचित ठक्कर – जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही
इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘लापता लेडीज’ ने सबसे ज्यादा श्रेणियों में जीत दर्ज कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में सितारों के शानदार परफॉर्मेंस और इमोशनल स्पीच ने इस शाम को यादगार बना दिया।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
