• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 03, 2025

    लोका ने  फिस पर परम सुंदरी को पछाड़ा, हृदयपूर्वम का प्रदर्शन औसत...

    बॉलीवुड फिल्मों में इस वक्त जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'परम सुंदरी' की चर्चा है। वहीं, 'वॉर 2' और 'कुली' भी पहले से लगी हैं। इन तीन चर्चित फिल्मों के बीच दो मलयालम फिल्मों ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ ने अपनी जगह बना ली है। आलम यह है कि ‘लोका चैप्टर 1’ ने जान्हवी-सिद्धार्थ की 'परम सुंदरी' को पानी पिला दिया है। रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' से भी यह आगे है। वहीं, ‘हृदयपूर्वम’ भी मजबूत स्थिति में है।

    दर्शकों को पसंद आया मोहनलाल का अंदाज और कल्याणी ने भी जीता दिल
    ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ 28 अगस्त को एक साथ रिलीज हुईं। दोनों मलयालम फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो 'लोका चैप्टर 1' 'हृदयपूर्वम' से कमाई के मामले में आगे है। आज इन दोनों फिल्मों की रिलीज को थिएटर्स में छह दिन पूरे हो गए हैं। मलयालम इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर मोहनलाल अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। मगर फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में वे रोमांस के रंग में रंगे हुए नजर आए हैं। वहीं, ‘लोका चैप्टर 1’ में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं।

    धुआंधार कमाई कर रही 'लोका चैप्टन 1'
    बात करें फिल्म 'लोका चैप्टन 1' की तो इसने ओपनिंग डे पर 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन शनिवार को कमाई 7.6 करोड़ रुपये रही। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये कमा डाले। कल मंडे टेस्ट में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। कल पांचवें दिन 'लोका' ने 7.2 करोड़ रुपये कमाए थे। आज की कमाई भी जबर्दस्त है। कल्याणी की फिल्म ने आज मंगलवार को छठे दिन 7.35 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.95 करोड़ रुपये हो गया है।

    'हृदयपूर्वम' का बॉक्स ऑफिस
    मोहनलाल अभिनीत फिल्म ने गुरुवार 28 अगस्त को 3.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शुक्रवार को 2.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को चौथे दिन की कमाई 3.7 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल सोमवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए। आज मंगलवार को भी फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये का कारोबारा किया है।

    'लोका चैप्टन 1' ने वसूली लागत
    फिल्म 'हृदयपूर्वम' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये हो गया है। 'लोका चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस मुकाबले में 'हृदयपूर्वम' से आगे है। लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ को 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। यानी यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। वहीं फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का बजट भी 30 करोड़ रुपये के आसपास ही बताया जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories