सलमान खान की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं, दुनिया भर में जबरदस्त है। भाईजान जहां भी जाते हैं, फैंस उनके दीदार को उमड़ पड़ते हैं। हाल ही में सलमान खान अपने दबंग टूर के लिए कतर पहुंचे, जहां उनका शानदार और जोशपूर्ण स्वागत किया गया। स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कतर पहुंचकर सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने अलग अंदाज से महफिल लूट ली।
फैंस ने हाथों में भारत का झंडा और फूलों से किया स्वागत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही फैंस के बीच पहुंचे, उनका भव्य स्वागत हुआ।
कई फैंस हाथों में भारत का झंडा लिए नजर आए, जबकि कुछ ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए।
सलमान भी इस प्यार से बेहद खुश दिखाई दिए। पूरे इवेंट के दौरान उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। बॉडीगार्ड शेरा हर वक्त उनके साथ मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने गाया ‘ओ जाने जाना’
बाद में दबंग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यहां सिंगर स्टेबिन बेन ने सलमान की फिल्म का मशहूर गाना ‘ओ जाने जाना’ गाया।
सलमान भी खुद को रोक न पाए और सिंगर के साथ गाना गाने लगे। वह काफी उत्साहित और खुश नजर आए।
सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
स्टेज परफॉर्मेंस से पहले तैयारियों की फोटो साझा की
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दबंग टूर की तैयारियों की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वह स्ट्रेचिंग करते दिख रहे हैं, जिससे साफ है कि वह स्टेज परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वर्कफ्रंट: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
