• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 20, 2025

    कांतारा चैप्टर 1 ने रविवार को मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

    दिवाली के त्योहार और रविवार के मौके पर सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली। साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 12.9 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म ने 524.28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और यह 550 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

    वहीं, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 1.34 करोड़ रुपये और शनिवार को 1.09 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म की कुल कमाई 58.53 करोड़ रुपये हो चुकी है।

    तेलुगु एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की कमाई अब घटती दिख रही है। इसने रविवार को करीब 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि फिल्म का अब तक का कुल आंकड़ा 193.19 करोड़ रुपये है।

    इसके अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रविवार को 67 लाख रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 40 लाख रुपये था। अब तक यह फिल्म 115.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories