बिग बॉस 19 में नया कैप्टन बनने के लिए एक टास्क प्रतियोगी कर रहे हैं। इस टास्क में शहबाज, बसीर अली, प्रणीत मोरे और अभिषेक बजात एक-दूसरे से बहसबाजी करते दिखे। खासकर अभिषेक बजाज ने शहबाज को काफी भला-बुरा कहा।
अभिषेक ने शहबाज को कहा भला-बुरा
‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस कहते हैं, ‘डायनासोर छोटे डायनासोर को खा जाता है जब तक ये सलामत है आपके कैप्टन बनने का चांस भी बना रहेगा। ऐसे में सभी प्रतियोगी छोटे डायनासोर को बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान एक-दूसरे पर तंज भी कसते हुए दिखते हैं। अभिषेक बजाज ने प्रोमो में शहबाज को कहा, ‘तू कैप्टन तो नहीं बन सकता क्योंकि सबका पालतू है और तेरा एक मालिक भी है।’ इस बात को सुनकर शहबाज का चेहरा उतर गया।
बसीर अली और प्रणीत मोरे ने किया झगड़ा
आगे प्रोमो में नजर आता है कि बसीर अली और प्रणीत मोरे भी आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। बसीर ने प्रणीत को कहा, ‘यहां से वैसे भी निकाल देंगे तुझको।’ इस पर प्रणीत ने कहा, ‘जितना जोर लगाना है लगा। मैं भी इधर हूं, तू भी इधर है।’
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: जब सो रहे थे अभिषेक, तो फरहाना ने की ऐसी करतूत; घर में मचा बवाल, कैप्टन ने कहा- जो करना है कर लो
कौन सा प्रतियोगी हुआ नॉमिनेट
हर हफ्ते बिग बॉस 19 में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। पिछले हफ्ते आवेज दरबार घर से बाहर हुए। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
