'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' का एपिसोड काफी इमोशनल रहा। सलमान खान ने जहां घरवालों की क्लास लगाई, वहीं सबसे भावुक पल तब आया जब अभिनेत्री और वकील कुनिका सदानंद के बेटे अयान शो में आए। कुनिका के बेटे ने उनकी मां के संघर्षों और बिग बॉस में अब तक की उनकी जर्नी को लेकर बात की।
बेटे की बातें सुन भावुक हुईं कुनिका
12 साल की पोतियों से लेकर किन्नर समाज के लोगों तक, सभी कुनिका पर गर्व महसूस कर रहे हैं- ये बात जैसे ही अयान ने अपनी मां के लिए कही तो हर कोई भावुक हो गया। खुद अयान भी बात करते-करते 3 से 4 बार इमोशनल हो उठे। उन्होंने मां से कहा कि अब वक्त है कि वह दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए जिएं। उनकी ये बातें सुनकर कुनिका तो इमोशनल हो ही गईं साथ ही शो के होस्ट सलमान की भी आंखें नम हो गईं।
निजी जीवन की मुश्किलों का खुलासा
एपिसोड में सबसे भावुक पल तब आया जब अयान ने अपनी मां के संघर्षों की दास्तां सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उनके बड़े भाई को ढूंढने के लिए वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। आर्थिक तंगी के बावजूद कुनिका ने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया ताकि कस्टडी केस लड़ सकें। मुंबई से दिल्ली तक ट्रेवल करते-करते उन्होंने अपने परिवार के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया।
एक छोटे सपने से शुरू हुई जद्दोजहद
अयान ने खुलासा किया कि उनकी मां महज 17 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई थीं। परंतु शादी सफल नहीं रही और उनके बच्चे को अपहरण कर लिया गया। इसी कस्टडी केस को लड़ने के लिए उन्होंने फिल्मों का रास्ता चुना। बाद में दूसरी शादी भी असफल रही, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अमेरिका जाकर नया जीवन शुरू किया और वहां अयान का जन्म हुआ। बार-बार रिश्तों के टूटने और जीवन की ठोकरों के बावजूद उनके अंदर उम्मीद जिंदा रही।
कंटेस्टेंट्स पर सलमान का गुस्सा
कुनिका की को-कंटेस्टेंट फरहाना ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘फ्लॉप एक्ट्रेस’ कहा था। इस पर सलमान खान ने नाराजगी जताई और फरहाना को अयान की बातें सुनने का मौका दिया। जब अयान ने मां की असली जिंदगी के संघर्ष बयां किए तो सबकी आंखें भर आईं। सलमान ने भी साफ कहा कि किसी को भी इस तरह की बातें करने से पहले सोचना चाहिए।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
