• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 06, 2026

    कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भागम भाग का सीक्वल जल्द शुरू, नई कास्टिंग से बढ़ी चर्चा

    बॉलीवुड में पुरानी कल्ट फिल्मों के सीक्वल बनाने का ट्रेंड जारी है और इसी कड़ी में साल 2006 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब खबर है कि ‘भागम भाग 2’ इस साल फ्लोर पर जा सकती है। इसी बीच फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच कर लिया है, हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पहली फिल्म में गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, ऐसे में उनकी जगह मनोज बाजपेयी का आना कितना असरदार रहेगा, यह रिलीज के बाद ही साफ होगा।

    खबरों के अनुसार, फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य करेंगे और कहानी पहचान की गलतफहमी पर आधारित होगी। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आ सकती हैं, जबकि मनोज बाजपेयी के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू हो सकती है।

    गौरतलब है कि मूल फिल्म ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल के अलावा लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और समय के साथ दर्शकों के बीच कल्ट कॉमेडी का दर्जा हासिल कर चुकी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories