• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 12, 2025

    जेमी लीवर ने BB19 के वीकएंड वार में मचाया धमाल, हंसी के तड़के से गूंजा मंच

    कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लीवर अपनी बेमिसाल कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं। इस बार वो बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में नजर आईं, जहां उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान और सभी कंटेस्टेंट्स को हंसी से लोटपोट कर दिया।

    नए प्रोमो में जेमी फराह खान के अंदाज में एंट्री करती दिखती हैं। फराह की मिमिक्री करते हुए उन्होंने कहा – “सलमान सर, मैं भूल जाती हूं कि मैं नकली हूं।” इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट अभिषेक से मजाकिया अंदाज में कहा – “मैं अशनूर कौर से बात कर लूं, तुम्हें बुरा तो नहीं लगेगा?” इस पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

    इसके बाद जेमी ने शहबाज को रोस्ट करते हुए कहा – “शहबाज, पता है मैंने मां जी से क्या बताया कि मैं बिग बॉस में हॉट लग रहा हूं या नहीं।” वहीं बसीर, फरहाना और नेहल पर भी उन्होंने मजेदार तंज कसे। सलमान खान ने जेमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।

    इस हफ्ते के नामांकित प्रतियोगियों में जीशान कादरी, नीलम गिरी, बसीर अली, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार जीशान कादरी शो से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में इस वीकेंड का एपिसोड रोमांच और मनोरंजन दोनों से भरपूर रहने वाला है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories