• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    जैकी श्रॉफ और मनीष की खास बातचीत: रिश्तों और इमोशन्स पर कही दिल छू लेने वाली बातें

    फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - एलियंस का आगमन’ को लेकर अभिनेता Jackie Shroff और निर्देशक Manish Saini ने खास बातचीत में जिंदगी, रिश्तों और फिल्म के इमोशनल पहलुओं पर खुलकर बात की। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने अपने भाई को खोने के दर्द और उससे मिली जिंदगी की सीख साझा की।

    जैकी श्रॉफ ने कहा कि कम उम्र में बड़े भाई की मौत ने उन्हें जिंदगी का असली मतलब समझा दिया। उन्होंने कहा कि तभी महसूस हुआ कि जिंदगी हमेशा के लिए नहीं है, इसलिए हर पल को प्यार और खुशी के साथ जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों से दिल से मिलना, अपनापन और प्यार बांटना ही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मंत्र है।

    वहीं निर्देशक मनीष सैनी ने कहा कि आज के दौर में जहां डार्क और भारी-भरकम VFX फिल्मों का ट्रेंड है, वहां उन्होंने ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है जो परिवार को साथ बैठकर मुस्कुराने का मौका दे। उनके मुताबिक फिल्म का सबसे इमोशनल हिस्सा वह डायलॉग है, जहां जैकी श्रॉफ कहते हैं, “मुझे शाबाशी बहुत अच्छी लगती है।” मनीष ने कहा कि हर इंसान चाहता है कि कोई उसकी तारीफ करे और उसे खास महसूस कराए।

    जैकी श्रॉफ ने जॉइंट फैमिली, बच्चों से जुड़ाव और सादगी भरी जिंदगी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नाम और शोहरत से ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान होना है। वहीं मनीष सैनी ने जैकी श्रॉफ की सादगी और बच्चों से उनके खास कनेक्शन को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया।

    फिल्म The Great Grand Superhero - Aliens Ka Aagman 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories