• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 18, 2025

    जुबीन गर्ग मौत मामले पर सिंगापुर पुलिस का नया बयान, साजिश की आशंका से किया इनकार

    भारत के मशहूर गायक और संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके चाहने वालों के मन में अब भी सवाल हैं- आखिर उस दिन सिंगापुर में हुआ क्या था? अब इस मामले में सिंगापुर पुलिस ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध परिस्थिति का कोई प्रमाण नहीं मिला है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम सरकार की अपनी विशेष जांच टीम (SIT) सिंगापुर जाकर जांच की प्रगति को समझेगी।

    सिंगापुर पुलिस ने दी सफाई
    सिंगापुर पुलिस बल ने अपने बयान में साफ किया कि सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह भ्रामक हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी जांच अब भी जारी है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले वो सभी तथ्यों की पुष्टि करेंगे। पुलिस ने जनता से अपील की कि बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा न करें। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े निष्कर्ष कोरोनर को सौंपे जाएंगे, और इस प्रक्रिया में करीब तीन महीने लग सकते हैं।

    असम सरकार की सक्रियता
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगापुर पुलिस के बयान पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा कि असम सरकार इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि राज्य की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) 21 अक्टूबर को सिंगापुर रवाना होगी। यह टीम स्थानीय अधिकारियों से मिलकर अब तक की जांच की जानकारी हासिल करेगी। इस विशेष टीम का नेतृत्व डीजीपी एम पी गुप्ता करेंगे। सरमा ने कहा कि SIT के लौटने के बाद राज्य सरकार को इस बात की स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।

    कैसे हुई थी ज़ुबीन गर्ग की मौत?
    52 वर्षीय ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम से एक दिन पहले, 19 सितंबर को वे सेंट जॉन्स द्वीप के पास नौका यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान तैराकी करते समय वे डूब गए। उन्हें तुरंत सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया है। यह रिपोर्ट 20 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories