वुमन वर्ल्ड में भारत-श्रीलंका मैच के ब्रेक के दौरान बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने दिवंगत गायक जुबीन को 13 मिनट तक एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। स्टेडियम में लगभग 25,000 दर्शक बैठे थे। श्रेया ने जुबीन के हिट गानों को वर्ल्ड कप थीम सॉन्ग 'ब्रिंग इट होम' के साथ पेश किया। श्रेया घोषाल ने जुबीन का मशहूर गीत भी गाया, जिसे सुनकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।
श्रेया ने गाया जुबीन का मशहूर गाना ‘मायाबिनी रातिर बुकुट’
पीटीआई के अनुसार स्टेडियम ‘जॉय जुबीन दा’ के नारों से गूंज उठा था। फैंस ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए बैनर भी लहराए। वुमन वर्ल्ड कप में श्रेया ने जुबीन गर्ग के मशहूर गाना ‘मायाबिनी रातिर बुकुट’ गाया, इसी गाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जुबीन की भी चाहत थी कि उनके गुजर जाने के बाद फैंस यही गाना गाए। क्रिकेट स्टेडियम भी जुबीन के इसी गीत से गूंज रहा था। बताते चलें कि 19 सितंबर को सिंगापुर में उनके असामयिक निधन से असम में शोक की लहर दौड़ गई थी।
10 हजार मुफ्त पास दिए गए
असम क्रिकेट संघ ने जुबीन गर्ग के सम्मान में ओपनिंग सेरेमनी को थीम को रखा था। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘यह मैच दो स्थितियों के बीच आयोजित किया जा रहा है, जुबीन गर्ग के लिए शोक और दुर्गा पूजा का चरम उत्सव। हम चाहते थे कि उद्घाटन समारोह में इस धरती के सपूत को श्रद्धांजलि दी जाए।’
वह आगे कहते हैं, ‘जुबीन गर्ग फैन क्लब के सदस्यों के लिए पांच हजार टिकट खास तौर से आरक्षित किए गए थे। जबकि 10 हजार मुफ्त पास बांटे गए थे। जिससे जुबीन के फैंस इस खास पल का हिस्सा बन सकें।
फैंस ने कहा- जुबीन दा हमेशा हमारे आइकन रहेंगे
एक 23 साल की होटल मैनेजमेंट छात्रा ने कहा, ‘जुबीन दा हमेशा हमारे साथ रहेंगे। वह असम के नंबर 1 आइकन हैं। हमने भले ही भूपेन हजारिका को नहीं देखा हो लेकिन जुबीन हममें से एक थे। हमारे दिल के बहुत करीब और हमारे साथ जुड़े हुए थे।’ स्टेडियम में भी जब श्रेया घोषाल, जुबीन के गाना गा रही थीं तो फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे थे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
