अभिनेता ईशान खट्टर का मानना है कि समाज में पुरुषों को एक अच्छा इंसान बनने की बजाय यह सिखाया जाता है कि उन्हें “स्त्री जैसा नहीं बनना” चाहिए। पुरुषवादी सोच और फिल्मों में दिखाए जाने वाले अल्फा-मैन कल्चर पर बात करते हुए ईशान ने पुरुषत्व और पुरुषवादिता को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि उनके करियर को आकार देने में महिला फिल्ममेकर्स और नारीवादी दृष्टिकोण की अहम भूमिका रही है।
अकेली मां ने किया पालन-पोषण
युवा ऑल स्टार्स राउंडटेबल 2025 के दौरान ईशान खट्टर ने कहा कि पुरुषों को पुरुष बनना नहीं सिखाया जाता, बल्कि सिर्फ यह सिखाया जाता है कि वे स्त्री न बनें। उन्होंने बताया कि उनके लिए पुरुषत्व की परिभाषा पुरुष और स्त्री के बीच के संबंधों से जुड़ी है।
ईशान ने कहा कि उनका पालन-पोषण एक अकेली मां ने किया है, जिसने उनके नजरिये को गहराई से प्रभावित किया। गौरतलब है कि ईशान, अभिनेता राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जब ईशान महज छह साल के थे, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे।
करियर में महिला फिल्ममेकर्स का अहम योगदान
ईशान खट्टर ने अपने करियर में मीरा नायर, नूपुर अस्थाना और प्रियंका घोष जैसी कई महिला फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। इस अनुभव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नारीवादी दृष्टिकोण को करीब से देखने और समझने का मौका उन्हें अपने काम के जरिए मिला।
ईशान के अनुसार, अपने आठ साल के करियर में उन्होंने लगभग 50 प्रतिशत महिला निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग नजरियों को समझना एक बड़ी ताकत है और सिनेमा का उद्देश्य भी यही है—सहानुभूति पैदा करना।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर हाल ही में फिल्म होमबाउंड में नजर आए हैं। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
