सिंघम’ फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो से पूछताछ जारी है।
मुख्य आरोपी को किसने मुहैया कराया वाहन?
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने मुख्य शूटर को वारदात के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट और वाहन (एक्टिवा) उपलब्ध कराया था। पुलिस का मानना है कि यह पूरी साजिश सुनियोजित थी और इसमें एक संगठित नेटवर्क की भूमिका हो सकती है।
बड़े गैंग से जुड़े होने की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मॉड्यूल किसी बड़े गैंग से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। हालांकि, मुख्य शूटर को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सभी आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है।
घटना के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी
शनिवार देर रात जूहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। उस समय निर्देशक घर के अंदर ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। क्राइम ब्रांच गैंगस्टर लिंक की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
