आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़ा तोहफा भी दिया है। अक्षय ने अपनी मच अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा की है।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरी कास्ट की तरफ से सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह उनके करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। साथ ही उन्होंने शूटिंग पूरी होने पर पूरी टीम की जमकर तारीफ भी की।
स्टारकास्ट की झलक ने बढ़ाया उत्साह
पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर और दिशा पाटनी सहित कई दिग्गज कलाकार दिखाई दिए।
वीडियो में अक्षय कुमार का ग्रे बालों और बड़ी दाढ़ी वाला नया लुक भी सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शूटिंग पूरी होने की खबर और स्टारकास्ट की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
