• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 07, 2025

    फराह के व्लॉग में बड़ा खुलासा: शिल्पा का अफेयर, राज कुंद्रा घर छोड़कर हुए दूर?

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म 'मेहर' रिलीज हो चुकी है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अफेयर के बारे में एक मजेदार बयानबाजी की। कोरियोग्राफर फराह खान ने शिल्पा से उनके पति, अभिनेता और व्यवसायी राज कुंद्रा के बारे में एक सवाल किया। इस पर शिल्पा ने कहा कि राज कुंद्रा ने बिल्डिंग इसलिए छोड़ दी क्योंकि उनका एक 'सरदार' के साथ अफेयर चल रहा था।

    शिल्पा ने दिया चैंकाने वाला जवाब
    फराह खान हाल ही में अपने व्लॉग के लिए शिल्पा शेट्टी के घर गईं। जब उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री का जवाब सुनकर वह हैरान रह गईं। फराह खान ने शिल्पा से पूछा- 'राज जी किधर हैं?' इस पर शिल्पा शेट्टी ने कहा 'जी, अभी मेरा सरदार जी के साथ अफेयर चल रहा है। इसीलिए उन्होंने बिल्डिंग छोड़ दी।' फराह खान का हाव भाव देख कर शिल्पा शेट्टी हंस पड़ीं। इसके बाद उन्होंने सफाई दी। दरअसल राज कुंद्रा ही सरदार के रोल में थे। उन्होंने कहा 'राज एक्टर बन गए हैं। क्या आप यकीन करेंगी? मुझे लगता है वह बस बन गए। आप उन्हीं से पूछ लो।'

    मजाक के मूड में दिखे कुंद्रा
    फराह खान ने कहा कि शिल्पा शेट्टी के पति घर पर नहीं हैं फिर भी उनका प्यार उनके साथ है। इस पर शिल्पा ने कहा- 'हां वह मेरे प्रेमी हैं।' फराह ने जवाब दिया, यह होती है जिंदगी। पति गया और प्रेमी आ गया। इस पर फराह ने अपने पति को इशारा करते हुए कैमरा पर कहा- कभी तो घर से जा ताकि मैं घर में कोई प्रेमी लाउं।

    राज कुंद्रा का अभिनय करियर
    आपको बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा की पंजाबी फिल्म 'मेहर' रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने एक सरदार का रोल किया है। इस पर शिल्पा शेट्टी ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। राज कुंद्रा ने साल 2023 में फिल्म 'यूटी69' से अभिनय की शुरुआत की थी।

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के साथ इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालिक थीं। फरवरी 2009 में शिल्पा शेट्टी की राज कुंद्रा के साथ सगाई हुई। दोनों ने 22 नवंबर 2009 में शादी कर ली। दोनों ने 21 मई 2012 में बेटे वियान का स्वागत किया। उन्होंने 15 फरवरी 2020 में बेटी समीशा का स्वागत किया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories