प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और काम के सिलसिले में वह अक्सर भारत और अमेरिका के बीच सफर करती रहती हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद प्रियंका अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। हाल ही में अभिनेत्री ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ घर पर बिताए गए कुछ खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
प्रियंका ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके परिवार की झलक साफ देखने को मिलती है। तस्वीरों में कहीं प्रियंका निक की बाहों में सुकून से लेटी नजर आ रही हैं, तो कहीं निक उन्हें प्यार से किस करते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों घर पर कैंडललाइट डिनर का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कपल गोल्स सेट करता नजर आता है। इसके साथ ही फोटो सीरीज में बेटी मालती मैरी के रोजमर्रा के प्यारे पल भी शामिल हैं। इनमें मालती का डेंटिस्ट के पास जाना, मां के मेकअप किट से खेलना और दोस्तों के साथ मस्ती करना भी देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक छोटा लेकिन भावुक कैप्शन लिखा, “घर पर रहना अच्छा लगता है, बस कुछ ऐसे ही पल।” उनका यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी फैमिली बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रियंका हाल ही में मुंबई में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग भी कर चुकी हैं और वह 20 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सीजन में बतौर मेहमान नजर आएंगी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
