बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। यह फैसला अभिनेता-निर्देशक Farhan Akhtar की शिकायत के बाद लिया गया।
मामला फिल्म Don 3 से जुड़ा है। फरहान अख्तर का आरोप है कि रणवीर सिंह ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू होने के बाद अचानक प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे मेकर्स को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। FWICE अध्यक्ष वीएन तिवारी के मुताबिक रणवीर से तीन बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद फेडरेशन ने उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी कर दिया।
FWICE के अनुसार रणवीर सिंह को 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई 2026 को रिमाइंडर भेजे गए थे। जवाब में रणवीर की टीम ने कहा कि यह मामला कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी शर्तों से जुड़ा है, जिसके लिए उचित मंच कोर्ट है। वहीं रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं और इस विवाद पर संयम बनाए रखना ही सही समझते हैं।
FWICE एशिया की सबसे बड़ी फिल्म फेडरेशन मानी जाती है, जिससे करीब 4 से 5 लाख फिल्म वर्कर्स जुड़े हैं। इस संस्था के असहयोग निर्देश का असर फिल्मों की शूटिंग पर पड़ सकता है, क्योंकि इंडस्ट्री के ज्यादातर टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स इसी फेडरेशन से जुड़े हैं।
इस फैसले के बाद रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें King में कैमियो, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म और Baiju Bawra जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन का सख्त कदम: बिना परमिशन रणवीर सिंह की शूटिंग नहीं होगी
- Author
- May 26, 2026
-
आदतों की ताकत पर खास किताब: धीरे-धीरे बदलें रूटीन, खुद बदल जाएगी जिंदगी
- Author
- May 26, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
