फिल्म ‘डॉन-3’ विवाद को लेकर अभिनेता Ranveer Singh के समर्थन में अब फिल्म इंडस्ट्री खुलकर सामने आने लगी है। FWICE की ओर से नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी होने के बाद कई कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।
Chunky Pandey ने बताया कि वे भी एक समय इस तरह के बैन का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1987 में इंडस्ट्री हड़ताल के दौरान शूटिंग करने पर उन्हें एक हफ्ते के लिए बैन कर दिया गया था। बाद में माफी मांगने के बाद उन्हें दोबारा काम करने की अनुमति मिली।
वहीं Manoj Bajpayee ने कहा कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया से ही ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विवाद जल्द सुलझ जाएगा और बिना किसी विवाद के समाधान निकल आएगा।
फिल्ममेकर Sanjay Gupta ने भी FWICE के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि किसी बड़े स्टार पर कार्रवाई का असर उन सैकड़ों वर्कर्स पर पड़ता है, जिनकी रोजी-रोटी शूटिंग से जुड़ी होती है।
इस बीच FWICE के चीफ एडवाइजर Ashoke Pandit ने सफाई देते हुए कहा कि रणवीर सिंह पर ‘बैन’ नहीं लगाया गया है, बल्कि नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन कोर्ट नहीं है, लेकिन उसके सदस्य रणवीर के साथ काम करेंगे या नहीं, यह उनका अधिकार है।
दरअसल, विवाद फिल्म Don 3 को लेकर शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद Farhan Akhtar ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत करते हुए भारी नुकसान का दावा किया। मामला बाद में FWICE तक पहुंच गया।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
