• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 19, 2026

    फिल्म निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में वापस लिया फिल्म का टाइटल, नया नाम अभी तय नहीं

    मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर जारी विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर विवादित शीर्षक और उससे जुड़ी प्रचार सामग्री वापस लेने की जानकारी दी है। उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शीर्षक वापस लेने संबंधी हलफनामे को रिकॉर्ड में लेते हुए फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया।

    निर्माता ने स्पष्ट किया कि फिल्म किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं रखती और यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो आपराधिक जांच की कहानी पर आधारित है। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में रखा जाने वाला नया शीर्षक पुराने नाम से मिलता-जुलता नहीं होगा।

    गौरतलब है कि फिल्म के टीजर के बाद शीर्षक को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके चलते अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग किसी वर्ग को बदनाम करने के लिए नहीं किया जा सकता। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म का नाम ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories