• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    डॉन 3 विवाद पर शोभा डे का बड़ा बयान: रणवीर सिंह के खिलाफ अभियान चलाने का लगाया आरोप

    ‘डॉन 3’ विवाद पर शोभा डे का बड़ा दावा: बोलीं- रणवीर सिंह और आदित्य धर के खिलाफ रची जा रही साजिश

    राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर के समर्थन में बयान देते हुए दावा किया है कि ‘डॉन 3’ विवाद की आड़ में दोनों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

    दरअसल, फिल्म ‘डॉन 3’ से कथित तौर पर अचानक अलग होने के मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया है। इसी मुद्दे पर शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    शोभा डे ने कहा कि यह मामला केवल एक फिल्म या अभिनेता तक सीमित नहीं है, बल्कि ताकत, नियंत्रण और दबाव बनाने की कोशिशों से जुड़ा हुआ नजर आता है। उन्होंने रणवीर सिंह की तुलना दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद से करते हुए कहा कि दोनों मामलों में लोगों या संस्थाओं को उनकी जगह दिखाने की कोशिश दिखाई देती है।

    उन्होंने रणवीर सिंह को समझदार बताते हुए कहा कि अभिनेता पूरे विवाद पर चुप हैं और कोई सार्वजनिक बयान नहीं दे रहे हैं, जबकि उनके समर्थक उनकी तरफ से जवाब दे रहे हैं। शोभा ने यह भी सवाल उठाया कि यदि मामला एक्सेल एंटरटेनमेंट, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच का था, तो इसे कानूनी प्रक्रिया के जरिए सुलझाया जा सकता था।

    शोभा डे ने आगे दावा किया कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद इसके निर्देशक आदित्य धर कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए चुनौती बन गए हैं। उनके मुताबिक, यह विवाद सिर्फ रणवीर सिंह नहीं, बल्कि ‘धुरंधर’ से जुड़े लोगों को भी निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है।

    वीडियो के अंत में शोभा डे ने फरहान अख्तर से अपील की कि मामले को अदालत में ले जाया जाए और कानून को तय करने दिया जाए कि आखिर गलती किसकी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति आम लोगों के लिए भी स्पष्ट नहीं है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories