• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    Cannes रेड कार्पेट पर मां-बेटी की जोड़ी ने बटोरी लाइमलाइट: ऐश्वर्या-आराध्या का स्टाइल वायरल

    कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ सफायर ब्लू गाउन पहना, जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखने को मिला। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं, जिन्होंने रेड गाउन में मां का हाथ थामकर पोज दिए। इसे आराध्या का अनऑफिशियल कांस डेब्यू माना जा रहा है।

    कांस से सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या की मां-बेटी की जोड़ी ने खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐश्वर्या लंबे समय से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ की स्क्रीनिंग के दौरान पीली साड़ी पहनकर कांस में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनके कई लुक्स चर्चा में रहे हैं।

    बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल अंदाज में रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने गौरव गुप्ता की ब्लैक सीक्विन गाउन कैरी की थी। ऐश्वर्या कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं।

    वहीं कांस 2026 में आलिया भट्ट का लुक भी काफी चर्चा में रहा। आलिया ब्लश पिंक बॉडीकॉन ड्रेस, प्रिंटेड बॉल गाउन और तरुण तहिलियानी की आइवरी कॉर्सेट साड़ी में नजर आईं। वह इस बार लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories