अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म ‘सनकी’ के बंद होने की खबरें फिर सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अहान के सपोर्टिंग स्टाफ पर अधिक खर्च के कारण मेकर्स ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब इन अटकलों पर उनके पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि अहान कभी भी अपने साथ जरूरत से ज्यादा लोग नहीं रखते और यह बातें निर्माता की सुविधा के लिए फैलाई गईं झूठी खबरें हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी के पास ऐसे खर्चों का बिल है तो वह देखने को तैयार हैं, लेकिन बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाना अहान के साथ नाइंसाफी है।
सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि अहान अपने साथ आने वाले लोगों के खर्च की जिम्मेदारी खुद उठाते हैं। यदि यूनिट के खाने के अलावा कुछ मंगवाया जाता है, तो उसका बिल निर्माता के बजाय उनके नाम पर बनाया जाता है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में नए होने के कारण अहान के लिए प्रोफेशनल रवैया बनाए रखना बेहद जरूरी है और वह किसी तरह के नखरे नहीं दिखाते।
गौरतलब है कि अहान ने साल 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह करीब चार साल तक बड़े पर्दे से दूर रहे। अब वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नेवी ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
