• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    January 23, 2026

    बॉर्डर 2 से पहले सुनील शेट्टी का डर, बोले बेटे अहान पर है खास दबाव

    फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म न सिर्फ 1997 में आई सुपरहिट ‘बॉर्डर’ की यादों को ताजा कर रही है, बल्कि इसके जरिए अहान शेट्टी भी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में जहां फैंस में उत्साह है, वहीं अहान के परिवार में खुशी के साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिल रही है।

    फिल्म ‘बॉर्डर’ में भैरव सिंह का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस खास मौके पर अपनी भावनाएं साझा की हैं। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए एक पिता और एक अभिनेता—दोनों रूपों में बेहद भावुक है।

    सुनील शेट्टी ने कहा, “आज का दिन यादगार है। ‘बॉर्डर’ की शुरुआत सनी देओल और अक्षय कुमार के साथ हुई थी और अब इसका दूसरा भाग आया है। अहान को लेकर मैं उत्साहित हूं क्योंकि वह सुरक्षित हाथों में है। फिल्म की कहानी निधि दत्ता ने लिखी है और अहान ने सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।”

    उन्होंने आगे कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म अहान के करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। “काम से प्यार करना सबसे जरूरी है। सफलता के लिहाज से मुझे लगता है कि फिल्म सुरक्षित है। यह एक अच्छी देशभक्ति फिल्म है। इसलिए मैं खुश भी हूं और नर्वस भी।”

    फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल लीड रोल में वापसी कर रहे हैं, जबकि वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories