अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण पहली बार देशभक्ति से लबरेज किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले उनके जीवन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के सबसे करीबी का निधन हो गया है, जिससे वह पूरी तरह टूट गए हैं। वरुण ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
वरुण ने साझा किया भावुक वीडियो
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनके पालतू कुत्ते एंजेल का निधन हो गया है। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एंजेल के साथ बिताए गए कई यादगार पल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वरुण की पत्नी नताशा दलाल भी एंजेल के साथ नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही वरुण ने एक भावुक नोट लिखते हुए कहा, “रेस्ट इन पीस एंजेल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक प्यारी पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे। फिर मिलेंगे।”
वरुण कई मौकों पर जानवरों के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं और अपने पालतू कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे।
सेलेब्स ने जताया दुख
वरुण की इस पोस्ट पर कई फिल्मी सितारों ने भी कमेंट कर शोक जताया है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “क्या?” वहीं मौनी रॉय और जोया अख्तर ने भी दुख व्यक्त किया। इसके अलावा सोफी चौधरी ने लिखा, “मुझे बहुत दुख है, एंजेल अब फरिश्तों के पास पहुंच गई।”
‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे वरुण
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जहां वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस देशभक्ति फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है और ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
