• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 03, 2026

    बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाना पड़ा भारी, शूटिंग लोकेशन से जुड़ा मामला दर्ज

    मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। दक्षिणी मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि शूटिंग के एक सीन के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।

    घटना के समय फिल्म की शूटिंग में अभिनेता संजय दत्त समेत पूरी यूनिट मौजूद थी। शूटिंग के लिए फोर्ट इलाके को सीन की जरूरत के मुताबिक सजाया गया था। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें संजय दत्त हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई देंगे।

    पुलिस का कहना है कि हाई-सिक्योरिटी जोन में ड्रोन उड़ाने के लिए विशेष अनुमति जरूरी होती है, जिसका पालन नहीं किया गया। मामले की जांच जारी है।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories