दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में आठ घंटे काम करने की शर्त रखी। वह अपनी बेटी की परवरिश में अधिक समय देना चाहती थी। इस वजह से उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया। लेकिन दीपिका अब भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने 8 घंटे काम करने की शर्त को जायज बताया। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के वर्किंग कल्चर को लेकर भी सवाल उठाए।
दीपिका बोलीं- हम बहुत डिसऑर्गेनाइज इंडस्ट्री हैं
सीएनबीसी टीवी18 को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘मैं इस बात काे लेकर मुखर रही हूं कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव लेकर आऊं। क्योंकि यह बहुत ही क्रूर है। हमारी एक आदत है कि ये तो चलता है। लेकिन मैं उनमें से हूं, जो चाहती है कि चीजें बेहतर हों। अगर हम खुद को एक इंडस्ट्री कहते हैं लेकिन एक इंडस्ट्री की तरह काम नहीं करते हैं। हम बहुत डिसऑर्गेनाइज इंडस्ट्री हैं। अब समय आ गया है कि हम एक सिस्टम बनाए, एक बेहतर वर्किंग कल्चर बनाएं।
मेल एक्टर्स के वर्किंग टाइम पर भी बाेलीं दीपिका
इसी इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह किसी का नाम लेकर बखेड़ा नहीं करना चाहती हैं। लेकिन कई मेल एक्टर्स बॉलीवुड में हैं, जो कई साल से सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं। यहां तक कि वीकएंड पर तो काम करते ही नहीं है। इन बातों को उठाकर दीपिका फीमेल एक्ट्रेस के लिए भी एक बेहतर वर्किंग कल्चर फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: 'अपनी लड़ाई चुपचाप लड़ती हूं', वर्किंग आवर्स डिबेट पर दीपिका का रिएक्शन; मेल एक्टर्स को लेकर कह दी बड़ी बात
मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैला रही हैं दीपिका
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के लिए मध्य प्रदेश गई थीं। वहां उन्होंने अपने फाउंडेशन लिव लव लाफ के 10 साल पूरे होने को सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का यह फाउंडेशन देशभर में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने में अहम रोल निभा रहा है। दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
