बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके अभिनय और सिनेमाई दुनिया में समर्पण के लिए एक खास संदेश लिखा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।
रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज को किया बर्थडे विश
रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्रिय पृथ्वीराज सुकुमारन। यह दिन शानदार रहे, आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और अपने शानदार काम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। ढेर सारा प्यार।" आपको बताते चलें कि पृथ्वीराज का जन्मदिन 16 अक्तूबर को था। वो अब 43 बरस के हो गए हैं।
एक नजर पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर पर
पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर की बात करें, तो उन्होंने 'आदुजीविथम', 'लूसिफर', 'मुंबई पुलिस' और 'एन्नु निन्टे मोइदीन' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता को अभिनय के अलावा 'लूसिफर' और 'ब्रो डैडी' जैसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन करके एक फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है।
रितेश देशमुख का वर्कफ्रंट
रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया थे। इसके अलावा आने वाले वक्त में भी वो दो फ्रेंचाइजी फिल्मों ‘मस्ती 4’ और ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं उन्हें मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी प्रमुख भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
