साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर भारत का मान बढ़ाने वाली हरनाज कौर संधू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में दस्तक दे दी है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'बागी 4' में वे नजर आई हैं, जो शुक्रवार 05 सिंतबर को रिलीज हुई है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपने दिवंगत पिता को याद करती दिखी हैं।
परिवार को बताया ताकत
अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हरनाज कौर संधू बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी अब तक की सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया है। हरनाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो पोस्ट करते हुए दिल छूने वाली कुछ लाइनें लिखी हैं। हरनाज का कहना है कि उनके इस सफर में परिवार हमेशा ताकत बना है।
सपनों से लेकर परदे तक...
हरनाज ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'सपनों से लेकर बड़े परदे तक... मेरा दिल शुकराना और कृतज्ञता से भरा है। यह पल मेरे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के बिना मुमकिन नहीं होता। पापा, मेरे मार्गदर्शक, गार्जियन एंजिल... मैं आपको हर कदम पर, हर फ्रेम में अपने साथ रखती हूं'। हरनाज ने हैशटैग के साथ 'बागी 4' लिखा है। बता दें कि हरनाज कौर संधू के पिता प्रीतम सिंह संधू का जुलाई 2023 में निधन हो गया था।
असरदार रहा हरनाज का डेब्यू
'बागी 4' में हरनाज संधू का डेब्यू ताजगी भरा और असरदार रहा है। बात करें फिल्म 'बागी 4' की तो यह 'बागी' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। इस सीरीज की पहली फिल्म साल 2016 में आई थी। आज शुक्रवार को रिलीज हुई 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। संजय दत्त नेगेटिव रोल में हैं। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
