रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। यह फिल्म न सिर्फ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है, बल्कि इस साल की टॉप-5 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में भी शामिल हो गई है।
पहले दिन 27 करोड़ की जबरदस्त कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ यह फिल्म 2025 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे आगे सिर्फ ‘वॉर 2’ (52 करोड़) और ‘छावा’ (31 करोड़) हैं।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
27 करोड़ की मजबूत शुरुआत के साथ ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
‘तेरे इश्क में’ की कमाई में बड़ी गिरावट
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को ‘धुरंधर’ के रिलीज होने का सीधा असर पड़ा है। फिल्म ने आठवें दिन शुक्रवार को सिर्फ 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही आठ दिनों में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
‘जूटोपिया 2’ की रफ्तार धीमी
अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ ने शुक्रवार (आठवें दिन) सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.90 करोड़ रुपये हो गया है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
