ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल जब से रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आई हैं, तब से चर्चा में हैं। वह ‘बिग बॉस’ हाउस में अपने बड़े-बड़े दावों के कारण मशहूर हो चुकी हैं। कई बार तान्या की अमीरी का बखान सुनकर बाकी प्रतियोगी हंसने लगते हैं। हाल ही में तान्या मित्तल ने दावा किया कि उनका काॅफी पीने रूटीन बड़ा शाही है।
कॉफी पीने ग्वालियर से आगरा जाती है तान्या मित्तल
हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की प्रतियोगी नीलम गिरी ने तान्या से उसका कॉपी रूटीन पूछा? इस पर तान्या ने कहा, ‘यहां तो लोगों को कुछ नहीं पता, मैं बहुत डाउन टू अर्थ होने का नाटक करती हूं। कॉफी पीने पता है मैं कहां जाती हूं? ग्वालियर से जाऊंगी आगरा, आगरा से कॉफी खरीद के पीती नहीं हूं, वो कॉफी ठंडी होनी चाहिए। तो एक आइस बॉक्स के साथ चलती हूं। कॉफी उसमें राखी जात है और फिर मैं ताज महल की तरफ जाती हूं। ताजमहल के पीछे एक गार्डन है, उस गार्डन में जो बेंच है, वहां बैठकर कॉफी पीती हूं।’
वह आगे कहती हैं, ‘हर दो महीने में कोई मेरे लिए लंदन से बिस्किट लाता है, वरना मैं रोने लगती हूं।’
पहले भी कर चुकीं तान्या बड़े-बड़े दावे
यह पहली बार नहीं है जब तान्या मित्तल ने अपने शाही दावों से सबका ध्यान खींचा है। इससे पहले तान्या कहा था कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं। ग्वालियर वाले घर में सिर्फ कपड़ों के लिए एक पूरी मंजिल है। उन्होंने बिग बॉस के सफर के लिए 800 साड़ियां भी खरीदी थीं। वह पानी भी सिर्फ चांदी की बोतल से पीती हैं।
प्रतियोगी बनाते हैं इंफ्लुएंसर की बातों का मजाक
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के बाकी प्रतियोगी जब तान्या की बातें सुनते हैं तो वे उसकी बातों को मजाक में लेते हैं। ऑडियंस को भी तान्या की बातों पर यकीन नहीं होता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि तान्या केवल दिखावा कर रही हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
