• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 04, 2026

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने महंगाई को काबू में रखने के लिए रेपो रेट पर लिया बड़ा फैसला।

    मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। यह फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के 2026 के आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

    टीजर के मुताबिक, मनोज बाजपेयी फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। कहानी के अनुसार, वह 20 साल पहले पुलिस फोर्स में सीनियर इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे, लेकिन खराब रिकॉर्ड के चलते अब तक उसी पद पर बने हुए हैं। फिल्म में उन्हें एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है।

    टीजर रिलीज होते ही फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म का नाम एक खास बिरादरी को निशाना बनाता है। यूजर्स ने टाइटल बदलने की मांग करते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे फिल्म का बॉयकॉट करेंगे।

    सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन क्या भ्रष्टाचार की कोई बिरादरी होती है?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “घूसखोर लिख देने से क्या हो जाता?” कुछ यूजर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से सवाल करते हुए कहा कि समाज के एक वर्ग को नीचा दिखाने वाले नामों से बचना चाहिए।

    फिलहाल मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories