कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बावजूद वह लगातार काम कर रही हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ को होस्ट कर रही हैं। शो के एक हालिया एपिसोड में भारती का एक कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, इस एपिसोड में कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की पूरी टीम के साथ शो पर पहुंचे थे। एंट्री के दौरान मस्ती-मजाक चल रहा था, तभी भारती ने फिल्म की हीरोइन आयशा खान को लेकर टिप्पणी कर दी। भारती ने कहा कि जब सारी हीरोइन आईं तो आयशा को देखकर उन्हें कॉमेडियन कृष्णा की याद आ गई। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन आयशा इस कमेंट से असहज नजर आईं।
इसके बाद भारती ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि आयशा भी कृष्णा की तरह लंबी हैं। हालांकि, आयशा का रिएक्शन साफ दिखा और वह अपना पेट ढकते हुए कपिल शर्मा की ओर जाती नजर आईं। इस दौरान कपिल ने भी भारती से पूछा कि यह तारीफ थी या कुछ और। वहीं पारुल गुलाटी ने भी भारती से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इस पर भारती ने जवाब दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं।
शो की यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कई यूजर्स भारती के कमेंट को बॉडी शेमिंग बता रहे हैं और इसे मजाक के नाम पर अपमानजनक बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह बिल्कुल भी फनी नहीं था और आयशा के लिए उन्हें बुरा लगा।
बता दें कि कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कपिल के साथ आयशा खान, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और मंजोत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
