• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 20, 2026

    भाई और पिता की मौत ने तोड़ा जूनियर एनटीआर को, ट्रॉमा में नहीं दे सके मुखाग्नि

    साउथ सुपरस्टार Jr. NTR आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। टॉलीवुड से लेकर पैन इंडिया सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाले जूनियर एनटीआर की जिंदगी जितनी शानदार रही है, उतनी ही संघर्षों और दर्द से भी भरी रही।

    जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को आंध्र प्रदेश के प्रभावशाली नंदामूरी परिवार में हुआ था। उनके दादा N. T. Rama Rao तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री भी रहे। वहीं उनके पिता नंदामूरी हरिकृष्ण अभिनेता और टीडीपी के बड़े नेता थे।

    जूनियर एनटीआर ने महज 8 साल की उम्र में फिल्म ‘ब्रह्मऋषि विश्चामित्र’ से डेब्यू किया था। 13 साल की उम्र में फिल्म ‘रामायणम्’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। बाद में ‘स्टूडेंट नंबर 1’, ‘आदि’ और ‘सिम्हाद्री’ जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ का बड़ा स्टार बना दिया।

    करियर के शुरुआती दौर में जूनियर एनटीआर को उनके वजन और लुक्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया। हालांकि उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर खुद को साबित किया। फिल्म ‘अंधरावाला’ के ऑडियो लॉन्च में कथित तौर पर 10 लाख लोगों की भीड़ पहुंची थी, जो आज भी टॉलीवुड की सबसे बड़ी फैन गैदरिंग में गिनी जाती है।

    साल 2009 में चुनाव प्रचार से लौटते वक्त जूनियर एनटीआर का भयानक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे। लेकिन बाद में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 2014 में उनके बड़े भाई जानकी राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके चार साल बाद 2018 में उनके पिता नंदामूरी हरिकृष्ण की भी रोड एक्सीडेंट में जान चली गई।

    पिता के निधन का सदमा जूनियर एनटीआर के लिए बेहद गहरा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इतने ट्रॉमा में थे कि अंतिम संस्कार के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए और उनके सौतेले भाई कल्याण राम ने पिता को मुखाग्नि दी। इन घटनाओं के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था।

    चार साल बाद जूनियर एनटीआर ने RRR से दमदार वापसी की। फिल्म में उनके निभाए कोमारम भीम के किरदार को दुनियाभर में सराहा गया। फिल्म के गाने Naatu Naatu ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा और जूनियर एनटीआर ग्लोबल स्टार बन गए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories