रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर फिल्म की कास्ट में शामिल अनुपम खेर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और ‘द बंगाल फाइल्स’ की टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।
अनुपम खेर ने दी शुभकामनाएं
अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अनुपम ने फिल्म की स्क्रीनिंग से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में अनुपम अकेले रेड कार्पेट पर खड़े पोज दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री समेत फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ ही अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, ‘विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल समेत द बंगाल फाइल्स की पूरी टीम को फिल्म की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। यह हमारे समय के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। जाइए और इसे थिएटर्स में देखिए।’
फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में हैं अनुपम
विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स सीरीज की नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया था। अनुपम खेर के इस रोल को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने को बताया था कि पहले अभिनेता ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने किसी और को फिल्म में कास्ट किया था। हालांकि, बाद में अनुपम खेर ने खुद विवेक अग्निहोत्री को फोन करके कहा कि वो इस फिल्म को करना चाहते हैं।
नोआखली दंगों पर आधारित है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के कलकत्ता हत्याओं और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य शामिल हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
