मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार दोपहर हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर रॉब रेनर अपने ब्रेंटवुड स्थित घर में मृत पाए गए। घर के अंदर एक पुरुष और एक महिला के शव मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर पुलिस ने शवों की पहचान और मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
बाद में रॉब रेनर के परिवार के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर कहा, “गहरे दुख के साथ हम मिशेल और रॉब रेनर के निधन की जानकारी साझा कर रहे हैं। यह हमारे लिए बेहद कठिन समय है और हम सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं।”
मामले की जांच शुरू
एनबीसी4 की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घर के अंदर करीब 78 और 68 साल की उम्र के एक पुरुष और महिला मृत मिले हैं। इस मामले की जांच एलएपीडी की रॉबरी होमिसाइड डिवीजन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और अभी कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की जा सकती। रविवार शाम को रॉब रेनर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई।
पड़ोसियों और रिकॉर्ड से मिली पुष्टि
पड़ोसियों ने बताया कि उस घर में रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल ही रहते थे। प्रॉपर्टी रिकॉर्ड से भी पुष्टि होती है कि घर रेनर के नाम पर ही है। रॉब रेनर और मिशेल की शादी साल 1989 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वहीं, टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत चाकू से हमला किए जाने के कारण हुई है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इन फिल्मों के लिए मशहूर रहे रॉब रेनर
रॉब रेनर ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्ममेकर और अभिनेता रहे हैं। उन्होंने ‘दिस इज स्पाइनल टैप’, ‘ए फ्यू गुड मेन’ और ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ जैसी यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। खासतौर पर उनकी रोमांटिक-कॉमेडी और ड्रामा फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहर है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
