बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मंगलवार देर रात अचानक अपने घर में बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने से बातचीत में उनके स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी साझा की।
“अचानक उनकी याददाश्त चली गई…”
ललित बिंदल ने बताया कि मंगलवार शाम को गोविंदा को अचानक डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ।
उन्होंने कहा, “वो अपने घर पर थे, अचानक उनकी याददाश्त चली गई और वे भ्रमित हो गए। इसके बाद वो बेहोश हो गए। इस तरह के अटैक में व्यक्ति कुछ समय के लिए खुद को पहचान नहीं पाता या भूल जाता है कि वह कहां है और क्या कर रहा है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो कमजोरी महसूस कर रहे थे।”
रात एक बजे कराया गया अस्पताल में भर्ती
बिंदल ने आगे बताया, “शुरुआत में हमने डॉक्टर से सलाह ली और दवाएं शुरू कीं, लेकिन रात में उनकी बेचैनी बढ़ गई। इसके बाद मैंने उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गोविंदा डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी जरूरी जांचें की जा चुकी हैं और रिपोर्ट्स का इंतजार है।”
परिवार के सदस्य थे घर से बाहर
घटना के समय अभिनेता के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।
ललित बिंदल के अनुसार, “गोविंदा जी की पत्नी सुनीता आहूजा एक शादी समारोह में गई हुई थीं और बाकी परिवारजन भी बाहर थे। अब सभी को सूचित कर दिया गया है और वे वापस लौट रहे हैं।”
फैंस ने जताई चिंता
गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई है।
एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान, गोविंदा को क्या हुआ?”
वहीं दूसरे ने कहा, “उम्मीद है वो जल्द ठीक हो जाएं।”
फैंस लगातार अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
