• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 01, 2026

    आरोपियों से पूछताछ में नए खुलासे, मुंबई–पुणे क्राइम नेटवर्क पर एजेंसियों की नजर

    मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के समय रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

    घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी एक ही था। पुलिस ने रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज कर लिया है।

    घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है, जिसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित की हैं।

    इसी मामले में पुणे पुलिस ने वारजे और कर्वेनगर इलाके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी एक कुख्यात गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुणे पुलिस इन आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने की तैयारी कर रही है। फिलहाल पुलिस गैंगस्टर लिंक समेत सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories