• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 29, 2024

    यौन हिंसा करने वाले को 10 साल सजाः वही बदमाश होटल में डकैती की योजना भी बनाते पकड़े गए थे,सबको सजा

    अलवर पोक्सो कोर्ट नंबर एक ने होटल में यौन हिंसा के मामले में चार आरोपियों को सजा सुनाई।

     

    पोक्सो अदालत नंबर के लोक अभियोजक रोशनदीन खान ने बताया कि वर्ष 2020 में भिवाड़ी में पांच जनों ने होटल किराए पर लिया था। जिसमें लड़कियों को बुलाकर उनके साथ यौन हिंसा की। फिर उसी होटल में डकैती की योजना बनाते समय पुलिस ने पकड़ लिया और लड़कियों को मुक्त कराया। डकैती की योजना बनाते और यौन हिंसा के मामले में चालान पेश किया गया। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी दानवीर को धारा 376 में 10 साल की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माने का आदेश सुनाया। वहीं तीन अन्य आरोपी प्रिंस, लोकेश और नेहरू को 5 साल की सजा और 5-5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories