अलवर में रविवार सुबह 5:30 बजे अंतरराष्ट्रीय अलवर टाइगर हाफ मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें भारत सहित 8 देशों के करीब 18,600 धावक एक साथ दौड़ेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल होंगे, जो शनिवार रात अलवर पहुंचेंगे।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने बाघ और चीता संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय चर्चा की। बैठक में देशभर के 58 टाइगर रिजर्व के अधिकारी, मुख्य वन्यजीव वार्डन और मुख्य वन संरक्षक (CCF) शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अलवर में महत्वपूर्ण पॉलिसी मीटिंग आयोजित हुई है, जबकि मई में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस से जुड़े 97 देशों की भागीदारी के साथ बड़े स्तर पर संरक्षण संबंधी तैयारियां शुरू होंगी।
उन्होंने कहा कि सतपुड़ा, पीलीभीत, सुंदरवन, बांदीपुर, मुदुमलाई और वायनाड जैसे क्षेत्रों में संरक्षण कार्य बेहतर हुआ है, लेकिन बढ़ती बाघ संख्या नई चुनौतियां भी पैदा कर रही है। जिम कॉर्बेट और सवाई माधोपुर समेत कई रिजर्व में अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार नीति समीक्षा की जरूरत बताई गई।
मैराथन में भाग लेने के लिए केन्या, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के 30 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दो दिन पहले ही अलवर पहुंच चुके हैं। आयोजन समिति के अनुसार 21 किलोमीटर दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष पहली मैराथन में करीब 9 हजार धावकों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
