अलवर शहर की अंबेडकर नगर विस्तार कॉलोनी में सोमवार सुबह शराब का ठेका खुलने की जानकारी मिलते ही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका तत्काल बंद करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका खोला गया है। विरोध के बावजूद ठेका संचालित कर दिया गया। इसके बाद कॉलोनीवासी महिलाएं और अन्य लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अलवर कलेक्टर से भी मुलाकात कर ठेका बंद कराने की मांग की है।
अंबेडकर नगर विस्तार निवासी एवं हल्दीना स्कूल की व्याख्याता पूनम कुमारी ने बताया कि कॉलोनी में दूर-दराज के गांवों से आकर परिवार बसे हैं। लोग बच्चों की बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल के लिए यहां रह रहे हैं। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र और मंदिर के पास शराब का ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि देर शाम बहन-बेटियों का आवागमन प्रभावित होगा और अभद्र व्यवहार की आशंका बनी रहेगी। वहीं स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में असहजता महसूस होगी।
पूर्व सैनिक बाबूलाल जाटव ने बताया कि रातोंरात शराब का ठेका खोल दिया गया, जिससे लोगों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी नहीं मिला। सोमवार सुबह जब लोगों ने दुकान पर शराब ठेका संचालित होने की जानकारी देखी तो कॉलोनी के निवासी एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया।
मामले में आबकारी विभाग की अधिकारी अर्चना जैमन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि यह आबकारी विभाग से जुड़ा मामला है। यदि लोगों की ओर से शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
