अलवर में वंदे भारत ट्रेन देरी मामले में नशे में मिले टीसी की जांच रिपोर्ट को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रही खींचतान आखिरकार मंगलवार को खत्म हो गई। रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने जिला अस्पताल से टीसी का ब्लड सैंपल और जांच रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। अब आरपीएफ इसे लिखित शिकायत के साथ जीआरपी को सौंपेगी, जिसके बाद जीआरपी सैंपल को जयपुर फोरेंसिक लैब भेजेगी। फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि टीसी शराब के नशे में था या नहीं।
दरअसल, जांच रिपोर्ट और सैंपल पिछले 5 दिनों से जिला अस्पताल में ही रखे हुए थे। लेकिन सीएमआई शिवदयाल, आरपीएफ और जीआरपी के बीच यह तय नहीं हो पा रहा था कि रिपोर्ट और सैंपल कौन लेकर जाएगा और जयपुर कौन पहुंचाएगा। इसी कारण मामला अटका रहा। डॉक्टरों ने भी साफ कर दिया था कि बिना सैंपल के रिपोर्ट नहीं दी जाएगी और सैंपल जीआरपी के जरिए ही फोरेंसिक भेजना होगा।
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. पी.सी. सैनी के अनुसार, जिस दिन टीसी अरविंद चौधरी का मेडिकल कराया गया, उस दिन भी जीआरपी को बुलाने की बात कही गई थी, लेकिन बिना तहरीर के ही सैंपल लिया गया ताकि सबूत सुरक्षित रह सकें। यदि सैंपल समय पर जयपुर नहीं पहुंचा, तो उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है और सबूत प्रभावित हो सकते हैं।
जीआरपी के एएसआई सत्येंद्र ने बताया कि सीएमआई शिवदयाल और आरपीएफ को हमें उसी दिन सूचित करना था, जिससे उसी दिन हम डॉक्टर्स को तहरीर दे पाते, लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी वजह से इस मामले में देरी हो पाई है। अब आरपीएफ ने सैंपल और रिपोर्ट ले ली है और लिखित में सौंपने के बाद इसे जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा।
अलवर जंक्शन पर वंदे भारत 37 मिनट लेट हुई थी तब टीसी नशे में मिला था।
अलवर जंक्शन पर वंदे भारत 37 मिनट लेट हुई थी तब टीसी नशे में मिला था।
असल में 30 अप्रैल की रात अलवर रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन करीब 37 मिनट देरी से रवाना हुई थी। इस दौरान जयपुर की एक 25 वर्षीय महिला यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ा था। आरोप है कि मौके पर मौजूद टीसी अरविंद चौधरी शराब के नशे में था, जिसके कारण समय पर व्यवस्था नहीं हो सकी और ट्रेन को देरी का सामना करना पड़ा। अब फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
