अलवर पुलिस ने SSC के माध्यम से आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा पास कराने के लिए 7 लाख रुपए में डील की थी। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान जिस कंप्यूटर से वह पेपर सॉल्व कर रहा था, उसे पहले से ही हैक किया गया था।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के कंप्यूटर पर सवालों के जवाब अपने आप क्लिक हो रहे थे। ऑब्जर्वर को शक होने पर जब जांच की गई तो यह खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ में नकल से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।
पकड़ा गया अभ्यर्थी बहरोड़ क्षेत्र के बड़ोद गांव का रहने वाला सुरेंद्र सैनी है। वह 17 दिसंबर को चिकानी स्थित एमआई टीआरसी कॉलेज में दिल्ली पुलिस ड्राइवर पद की ऑनलाइन परीक्षा देने आया था। परीक्षा कक्ष में उसके व्यवहार पर ऑब्जर्वर को संदेह हुआ। जब उससे माउस से हाथ हटाने को कहा गया, तो स्क्रीन पर माउस अपने आप चलता नजर आया और प्रश्नों के उत्तर खुद भरते दिखे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र सैनी ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ मिलकर यह नकल की साजिश रची थी। परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां पूछताछ में बड़े नकल रैकेट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
