अलवर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 नवंबर को भूरासिद्ध रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र में हुआ था।
मृतक की पहचान मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरुका गांव निवासी सोनू जांगिड़ (28) के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी के काम से अलवर आया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह लगातार उपचाराधीन था।
परिजनों के मुताबिक सोनू पांच बहनों का इकलौता भाई और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
ज्वेलर से 38 लाख की लूट: पैर टूटने से भाग नहीं पाया बदमाश, 5 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार
- Author
- November 27, 2025
-
तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी: हादसे में गंभीर रूप से घायल था, इलाज दौरान दम तोड़ा
- Author
- November 27, 2025
-
नई नवेली दुल्हन सदमे में: बाथरूम में गिरे DRDO अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- Author
- November 27, 2025
-
अलवर में तेज रफ्तार कार सर्किल पर चढ़ी, पिलर उखड़ा; एयरबैग ने बचाई जीजा–साले की जान
- Author
- November 27, 2025
-
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर सीएम का बयान हाईकमान बुलाएगा तो दिल्ली जाऊंगा
- Author
- November 27, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025
