अलवर-दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे धमरेड़ निवासी चालक कप्तान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जयपुर रैफर किया गया है।
हादसा लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में चैनल नंबर 122 के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। मृतक कप्तान राजगढ़ के धमरेड़ गांव का निवासी था और कार बाजार में काम करता था। स्कॉर्पियो अलवर जिले के राजगढ़ निवासी जितेंद्र की थी, जिसने तीन दिन पहले ही नई गाड़ी खरीदी थी। वह इसे मॉडिफाई कराने दिल्ली गए थे। गुरुवार रात लौटते समय चैनल नंबर 122 के पास अचानक गाड़ी तेज रफ्तार में पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन सात बार पलटता हुआ हाईवे किनारे जा रुका। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसकी बॉडी बुरी तरह मुरझा गई। पुलिस और राहगीरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना में घायल हुए धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा, जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा (दोनों सगे भाई व निवासी राजगढ़), राकेश पुत्र जगदीश निवासी राजगढ़, और डेनी पुत्र पप्पूराम निवासी राजगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डेनी और धर्मेंद्र को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि जितेंद्र और राकेश का इलाज अलवर में चल रहा है।
मृतक कप्तान और घायल जितेंद्र व धर्मेंद्र सभी कार बाजार में कार्यरत बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सुपर एक्सप्रेस-वे पर रात के समय तेज रफ्तार में वाहन चलाने से इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड मॉनिटरिंग बढ़ाने की मांग की है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
Naveen Patnaik का केंद्र को पत्र, बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
- Author
- May 02, 2026
-
India-Russia Space Deal: ISRO को मिलेगा तकनीकी सहयोग, गगनयान मिशन को फायदा
- Author
- May 02, 2026
-
भारत और इक्वाडोर के बीच बढ़ा सहयोग, स्वास्थ्य और डिजिटल सेक्टर में बड़ी पहल
- Author
- May 02, 2026
-
15 बूथों पर फिर से वोटिंग, West Bengal में दोपहर तक 72.43% मतदान दर्ज
- Author
- May 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
