अलवर। बीकानेर में 30 और 31 मई को आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में अलवर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
जिला एथलेटिक्स संघ अलवर के सचिव धारा यादव ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के अलवर लौटने पर संघ की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
- विकुल चौधरी ने 110 मीटर हर्डल दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
- लतिका तलवार ने 5 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- हिमांशु यादव ने हाई जंप स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता।
- विपुल ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा शाहरुख खान ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कड़ा मुकाबला करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
धारा यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे अलवर में एथलेटिक्स के प्रति युवाओं का रुझान और बढ़ेगा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पुलकित जैन, कोच सबल प्रताप सिंह, कैप्टन उमराव लाल सैनी, दिनेश दहिया, अरविंद मीणा, यशवंत सैनी, दीपक यादव, अमित चौधरी, मिलाप सैनी, रत्तीराम सैनी, रमजान खान और कर्मवीर यादव सहित खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
