• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 26, 2024

    पिकअप पलटने से लगभग 40 से अधिक महिलाए घायल

    खैरथल-तिजारा के हरसोली के निकट पिकअप पलट गई, जिसमें सवार 50 में से लगभग 40 महिलाएं घायल हो गई। कुछ गंभीर घायलों को अलवर जिला अस्पताल लाया गया। यह एक्सीडेंट सुबह करीब 8 बजे के आसपास का है।

    महिला कैला देवी ने बताया कि हम पिकअप में करीब 50 महिलाए हरसोली से आगे बीबीरानी की तरफ प्याज लगाने के लिए निकले थे। हरसोली के से कुछ दूर आगे ही पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद पिकअप पलट गई। जिससे करीब 40 से अधिक महिलाओं को चोट आई है। ड्राइवर को अधिक चोट नहीं लगी। बाकी घायल महिलाएं हरसोली अस्पताल में है। अधिक घायलों को अलवर रैफर कर दिया। कैला देवी ने बताया कि उसकी दो बेटियों सहित परिवार की 6 महिलाएं घायल हो गई। इस तरह एक ही मोहल्ले से अधिकतर महिलाएं हैं। जो प्याज लगाने की मजदूरी करने के लिए निकली थी। काफी घरों की अधिकतर महिलाएं घायल हो गई हैं।  पिकअप दो बार पलटी है। जिसके कारण 10 से अधिक महिलओं से सिर में गहरी चोट है। बाकी हाथ-पैर पर चोट लगी हैं। कइयों के फ्रैक्चर भी हैं। कुछ महिलाएं एक ही परिवार की हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories