दो दिन की बारिश ने सिलीसेढ़ और जयसमंद के बीच अतिक्रमण को काफी हद तक जाहिर कर दिया है। अलवर में 2 दिन बारिश के चलते अतिक्रमण क्षेत्र में अवैध निर्माण सामने आ गए है। सिलीसेढ़ में होटल व फॉर्म हाउस बने होने के कारण कई जगहों पर पानी रुक गया व रोड के किनारे तक आ गया। जबकि पिछले दिनों प्रशासन बड़े होटलो का अतिक्रमण हटाने में पीछे हट गया, सिलीसेढ़ में कुछ होटल व फॉर्म हाउस की बाउंड्री तोड़ी गई थी, लेकिन पूरा अतिक्रमण क्षेत्र साफ नहीं किया गया था, अब वहां अतिक्रमण क्षेत्र में बारिश का पानी बहुत भर गया है।
बिना चादर चले इतना पानी
खास बात यह है कि प्रशासन सिलीसेढ़ की ऊपरा चलने के बाद आने वाले पानी को बहाव मानता है। जबकि अभी सिलीसेढ़ बांध पानी से भरा नहीं है और इस बहाव क्षेत्र में खूब पानी आ गया। कई जगहों पर रोड के किनारे तक आ गया। कई होटल व फॉर्म हाउस के कारण पानी रुक गया। अब बांध का पानी आएगा तो बहाव क्षेत्र का दायरा और बढ़ जाएगा। जिससे साफ है कि यहां पानी का बहाव क्षेत्र काफी दूर तक है। जो प्रशासन की नजर में है। लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया और अवैध निर्माण होते गए ।
नटनी हैरिटेज का बड़ा हिस्सा बहाव में
पिछले दिनों नटनी हैरिटेज होटल का काफी हिस्सा बहाव क्षेत्र में मान लिया। इसके बावजूद प्रशासन उसे तोड़ने में जानबूझकर विलंब करता रहा। आखिर उसे कोर्ट से स्टे मिल गया। इस कारण अवैध निर्माण नहीं तोड़ा जा सका। अब इस मामले की सुनवाई आगे 30 अगस्त को है। लेकिन इस बीच में अधिक पानी आया तो बहाव क्षेत्र बाधित होने के कारण पानी आस पास के गांव व ढाणियों के घरों तक भी जा सकता है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में शराब के नशे में युवक ने ई-रिक्शा पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने एक महिला पर जताय...
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
