
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ हुई अनहोनी, शुक्रवार रात घर से उठा ले गए दो-तीन बदमाश। शनिवार सुबह करीब 9 बजे ततारपुर चौराहे के पास बेहोशी की अवस्था में मिली नाबालिग। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने अगवा कर रेप किया है, वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट बताया जा सकेगा, अब नाबालिग का अलवर के जनाना अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी को शुक्रवार रात बानसूर के माची गांव का युवक दिनेश व उसके साथी अगवा कर ले गए, परिजनों को सुबह 5 बजे नाबालिग नहीं दिखने पर परिजन पड़ताल करने लगे। उनके एक परिचित ने बालिका के परिजनों को सूचना दी कि बालिका जंगल में बेहोशी की अवस्था में है, लेकिन बाद में पता लगा कि नाबालिग ततारपुर चौराहे के पास बेहोश अवस्था में मिली है। बालिका के हाथ पर निशान भी हैं, नाबालिग के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे।परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। DSP सत्यप्रकाश का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद हीं रेप के बारे में कहा जा सकेगा, वहीं पुलिस आरोपी दिनेश व उसके साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है
You May Also Like

अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
कॉलेज परिसर में लेपर्ड की हलचल, नीलगाय का शिकार कर जंगल की ओर भागा
- Author
- December 30, 2024
-
शालीमार योजना में सरिए चोरी की वारदातें जारी, CCTV में कैद हुई घटना
- Author
- December 27, 2024
-
अलवर में ‘अतुल्य अलवर’ अभियान के तहत स्वच्छता मुहिम तेज़
- Author
- December 25, 2024
-
अलवर कलेक्टर ने राजीव गांधी अस्पताल का किया निरीक्षण, 2.5 करोड़ की स्वीकृति दी
- Author
- December 25, 2024
-
बच्चों के गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल
₹...
- Author
- December 17, 2024
-
कॉलेज परिसर में लेपर्ड की हलचल, नीलगाय का शिकार कर जंगल की ओर भागा
- Author
- December 30, 2024
-
शालीमार योजना में सरिए चोरी की वारदातें जारी, CCTV में कैद हुई घटना
- Author
- December 27, 2024
-
अलवर में ‘अतुल्य अलवर’ अभियान के तहत स्वच्छता मुहिम तेज़
- Author
- December 25, 2024
-
अलवर कलेक्टर ने राजीव गांधी अस्पताल का किया निरीक्षण, 2.5 करोड़ की स्वीकृति दी
- Author
- December 25, 2024
-
बच्चों के गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल
₹...
- Author
- December 17, 2024